नेपाल में फिर भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी है! रिपोर्टों के मुताबिक, 3 दिनों में 24 लोगों की मौत और 14 लोग लापता हैं।
नेपाल के मुस्तांग जिले में भारी लैंड स्लाइड हुई है। कल शाम एक पूरी पहाड़ी काली गंडकी नदी में जा गिरी। बागलुंग के गलकोट में पानी के तेज बहाव में सरकारी इमारत बह गई। कालीगंडकी नदी उफान पर है, जबकि मनांग में हिमस्खलन से 2 पर्वतारोहियों की मौत की खबर है।
बताया जा रहा है कि 747 परिवार प्रभावित हुए हैं और 143 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। मनांग, म्याग्दी, पर्वत और पाल्पा समेत कई इलाकों में हालात गंभीर बताए जा रहे हैं।
कालीगंडकी नदी उफान पर है, जबकि मनांग में हिमस्खलन से 2 पर्वतारोहियों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि 747 परिवार प्रभावित हुए हैं और 143 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। मनांग, म्याग्दी, पर्वत और पाल्पा समेत कई इलाकों में हालात गंभीर बताए जा रहे हैं।
नेपाल के मनांग जिले के चामे का बताया जा रहा यह वीडियो उस वक्त का है, जब अचानक एक चट्टान ढह गई। चट्टान के साथ उस पर खड़े पेड़ और मकान भी पलभर में नीचे गिरते नजर आए। घटना के दौरान वहां अफरातफरी मच गई। वीडियो में एक महिला को रोते और चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भूस्खलन के कारण मार्स्यांगडी नदी का बहाव रुक गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
पिछले दिनों नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आकर 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग लापता हो गए थे। उसके ठीक एक महीने बाद ही भारी बारिश के कारण फिर ये आपदाएं आईं हैं। भारत के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से मौतें हुईं हैं।