महाराष्ट्र के रायगढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर निकलकर आई है. रायगढ़ के दिवेआगर के समुद्र में 8 छात्र डूब गए हैं.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी लोग पुणे के आलंदी से एक निजी कोचिंग क्लास के टूर पर दिवेआगर आए थे. समुद्र में उतरने के बाद पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने से सभी के डूबने से मौत हो गई। अब तक 7 छात्रों के शव बरामद हुए हैं एक लापता छात्र की तलाश जारी है। हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जाता है कि समुद्र की तेज लहरों ने 8 लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि सभी लोग लहरों के बीच फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत टीमों ने पहुंचकर बचाव और राहत कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
See Video