संत प्रेमानंद महाराज के साधक दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण का एक और CCTV वीडियो सामने आया है।
फुटेज में दीपक लोधी छत पर नजर आते हैं और अचानक नीचे कूदते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि किसी को अचानक देखने के बाद उन्होंने छत से छलांग लगाई।
साधक की रहस्यमयी मौत के मामले में नए CCTV फुटेज के सामने आने के बाद घटनाक्रम को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। हालांकि वीडियो की परिस्थितियों और घटना की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जिसके कारण रसिक दुलारी ने ऐसा कदम उठाया।
वीडियो में रसिक दुलारी डिप्रेस्ड लग रहे हैं, उलझन में इधर उधर बैठे, फिर लेट गए कि शायद मन बदल जाये लेकिन नहीं… आख़िरी में हिम्मत करके वो कदम उठा लिया जिसे प्रेमानन्द जी महाराज घनघोर पाप की श्रेणी में ही रखते है।
मोबाइल फोन, कमरे के अन्य सामान, डायरी, कटर आदि सबकी फोरेंसिक जांच चल रही है। ब्लड टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट भी आने वाली है।