न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 333 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 125 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा टिम सीफर्ट ने 58 और फिन एलन ने 41 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट लिए। भारत पांच मैच की श्रृंखला के पहले दो मैच जीतकर 2-0 से आगे है। श्रृंखला का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबलाआज 13 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं. अय्यर ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं. ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, और कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर
भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह