असम: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवलर और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत; कई घायल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 13 Nov 2026 05:48 PM
असम: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवलर और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत; कई घायल
ऑडियो सुनें

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी मिनी बस की ट्रेलर ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें 23लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी हैं। मिनी बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

यह हादसा रोंगाजान इलाके में हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने सकती है. कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, हादसा काजीरंगा स्थित रोंगाजान इलाके में हुआ. यहां यात्रियों को लेकर जा रही एक ट्रैवलर गाड़ी की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में मदद करने लगे. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है. वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर से स्थानीय लोग भी सकते में हैं. वहीं घायलों की स्थिति को लेकर भी चिंता बनी हुई है.

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. हादसा किस वजह से हुआ और ट्रैवलर व कंटेनर ट्रक की टक्कर कैसे हुई, इसका भी अभी कोई कुछ नहीं बोल रहा है. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. अतुल बोरा ने ही 23 लोगों की मौत की पुष्टि की है. फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे और मृतकों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group