पटवारी हड़ताल : प्रशासन की सख्ती, 141 अब तक निलंबित, 3912 को नोटिस

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 13 Nov 2026 07:26 PM
पटवारी हड़ताल : प्रशासन की सख्ती, 141 अब तक निलंबित, 3912 को नोटिस
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में 34 और हड़ताली पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही अब तक निलंबित किए गए पटवारियों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है।छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड जानकारी के अनुसार, आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 8, जशपुर में 9, कोरबा में 2, मुंगेली में 4, जांजगीर-चांपा में 4, सक्ती में 2, सुकमा में 1 और बीजापुर जिले में 4 पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

प्रशासन ने हड़ताल पर अड़े पटवारियों के खिलाफ अन्य विभागीय कार्रवाई भी तेज कर दी है। अब तक प्रदेशभर में 3,912 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 95 पटवारियों का तबादला किया गया है और 336 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 186 पटवारियों को अंतिम चेतावनी भी दी गई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि प्रशासन हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group