राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम सुराज की परिकल्पना पर काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: भूपेश बघेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Oct 2022 07:57 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम सुराज की परिकल्पना पर काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: भूपेश बघेल
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रायपुर के व्यवसायी मनोज कोठारी ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात की. मुख्यमंत्री को कोठारी ने इस मौके पर बड़े आत्मीय भाव से 65 साल पुराना गांधी चरखा भेंटकर उन्हें गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी. उन्होंने मुख्यमंत्री को बापू की तस्वीर भी भेंट की. इस मौके पर कोठारी की पुत्री श्रेया भी मौजूद थी. मुख्यमंत्री को चरखा सौंपते हुए व्यवसायी कोठारी ने बताया कि यह चरखा राजस्थान के उदयपुर के पास ग्राम फलौदी में 65 साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादा जीवन-उच्च विचार की भावना से प्रेरित एक कारीगर ने बनाया था. मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ में गांव और ग्रामीणों के स्वावलंबन के लिए काम कर रहे हैं. इसलिए यह चरखा उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेंट किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम सुराज के उद्देश्यों पर ही आगे बढ़ते हुए काम कर रही है. बापू के सपनों को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में निरंतर प्रयास हो रहे हैं. राज्य सरकार की नीतियों में गांवों को सुदृढ़ करना शामिल है. वहीं छत्तीसगढ़ में गांवों के साथ ही गरीब, मजदूर, किसान, महिला, बच्चे और बुजुर्ग हर वर्ग को मजबूती एवं राहत देने के लिए काम किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu