
स्टाकहोम. इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को ‘‘साहस और लाक्षणिक ??तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने’’ वाली उनकी लेखनी के लिये दिया गया है. स्वीडिश अकादमी में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
एरनॉक्स (82) ने आत्मकथात्मक उपन्यास लिखना शुरू किया, लेकिन संस्मरणों के लिए उन्होंने कथा साहित्य को जल्दी छोड़ दिया.
उनकी 20 से अधिक पुस्तकें हैं जिनमें से अधिकांश बहुत छोटी, उनके जीवन की घटनाओं और उनके आसपास के लोगों के जीवन की घटनाएं हैं. ये किताबें यौन मुठभेड़ों, गर्भपात, बीमारी और उनके माता-पिता की मृत्यु की बेलाग तस्वीर पेश करती हैं.
साहित्य के लिये नोबेल समिति के अध्यक्ष एंडर्स ओल्सन ने कहा कि एरनॉक्स का काम अक्सर ‘‘खरा और साधारण भाषा में लिखा बेदाग होता है.’’ उन्होंने स्वीडन के स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा के बाद संवाददाताओं को बताया, ‘‘उन्होंने कुछ सराहनीय और स्थायी हासिल किया है.’’ एरनॉक्स अपनी शैली को ‘‘सपाट लेखन’’ (फ्लैट राइंिटग) के तौर पर र्विणत करती हैं, जो उनके द्वारा बताई जाने वाली घटनाओं का बेहद निष्पक्ष नजरिया, भड़कीले विवरणों और भावनाओं के ज्वार से निष्प्रभावी रखता है.
‘‘ला प्लेस’’ (एक पुरुष की जगह) से सुर्खी पाने वाली एरनॉक्स ने इसमें पिता के साथ अपने संबंधों के बारे में लिखा है : ‘‘कोई गीतात्मक स्मरण नहीं, विडंबना का कोई उत्साहजनक प्रदर्शन नहीं. यह तटस्थ लेखन शैली मुझमें स्वाभाविक रूप से है.’’ आलोचकों के बीच में बेहद सराही गई उनकी किताब ‘‘द इयर्स’’ 2008 में प्रकाशित हुई थी और इसमें उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के अंत से लेकर आज तक खुद का और व्यापक फ्रांसीसी समाज का वर्णन किया है.
अपनी पूर्व की किताबों से इतर एरनॉक्स ने ‘‘द इयर्स’’ में तीसरे व्यक्ति के तौर पर अपने बारे में लिखा है और अपने चरित्र को ‘‘मैं’’ की जगह ‘‘वह’’ कहकर संबोधित किया है. किताब को कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं. निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को सम्मानित करने वाले चिकित्सा पुरस्कार के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो गया. तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं.
रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था. नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और तथा अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.



