ट्रक में रखे बम के फटने से विस्फोट, रूस से क्रीमिया को जोड़ने वाली 19 KM का पुल धवस्त…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 08 Oct 2022 06:00 PM
ट्रक में रखे बम के फटने से विस्फोट, रूस से क्रीमिया को जोड़ने वाली 19 KM का पुल धवस्त…
ऑडियो सुनें

रूस से क्रीमिया (Crimea) को जोड़ने वाले एक पुल पर शनिवार को आग लग गई, जिसके बाद पुल का एक हिस्सा ढह गया। रूसी अधिकारियों ने बताया कि पुल पर मौजूद एक ट्रक में रखे बम के फटने से विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लगी। सामने आए वीडियो में पुल पर धुएं की लपटें उठती हुई दिखाई दे रही हैं। इस घटना से कुछ घंटों पहले ही यूक्रेन के पूर्वी शहर खार्किव में कई शक्तिशाली विस्फोट किए गए थे। रूस (Russia) की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने कहा कि आग लगने की वजह से पुल से जा रही कार्गो ट्रेन के डिब्बों में भी आग लग गई और पुल के दो हिस्से आंशिक रूप से ढह गए। इस घटना के बाद ट्रैफिक को सस्पेंड कर दिया गया है।

विस्फोट के बाद पुल पर ट्रैफिक रुका

इससे पहले आरआईए-नोवोस्ती और टास समाचार एजेंसी ने स्थानीय रूसी (Russia) अधिकारी ओलेग क्रायचकोव के हवाले से कहा था कि एक ईंधन भंडारण टैंक में आग लग गई और पुल पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम जारी था। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में कथित तौर पर आग लगने से पुल को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है। पूर्वी यूक्रेन के खार्किव शहर में शनिवार तड़के हुए विस्फोटों के कुछ घंटे बाद यह आग लगी, जिससे आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। काफी दूर से यह आग जलती हुई दिखाई दी।

खार्किव के मेयर इहोर तेरखोव ने ‘टेलीग्राम‘ पर कहा कि सुबह-सुबह विस्फोट शहर के केंद्र में हुए मिसाइल हमलों का परिणाम था। उन्होंने कहा कि विस्फोटों से शहर के एक चिकित्सा संस्थान और एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई। हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav