दो न्यायाधीशों को पदोन्नति कर बनाया गया मुख्य न्यायाधीश

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 11 Oct 2022 12:43 PM
दो न्यायाधीशों को पदोन्नति कर बनाया गया मुख्य न्यायाधीश
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. बी. वराले को मंगलवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया, जबकि न्यायमूर्ति ए. एम. माग्रे को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति माग्रे अभी जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं।

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘‘संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार न्यायमूर्ति पंकज मित्तल को मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ही राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है।

न्यायमूर्ति पी. बी. वराले को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति ए. एम. माग्रे को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।’’ उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले सप्ताह इस संबंध में सिफारिश की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav