हांगकांग में 5.77 करोड़ डॉलर में नीलाम हुआ गुलाबी हीरा

हांगकांग. हांगकांग में एक दुर्लभ गुलाबी हीरे की सात अक्टूबर को 5.77 करोड़ अमरीकी डॉलर में नीलामी हुई. नीलामी में बिकने वाले इस हीरे ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नीलामी में प्रति कैरेट सबसे अधिक कीमत का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया. सूथबे, हांगकांग की ओर से नीलाम किए गए 11.15 कैरेट के विलियमसन पिंक स्टार ने प्रति कैरेट 52 लाख डॉलर की कमाई की जो 2015 में नीलाम हुए नीले हीरे के पिछले रिकॉर्ड 40 लाख डॉलर प्रति कैरेट से अधिक थी.

सूथबे ने बताया कि खरीदार संयुक्त राज्य अमेरिका में एक निजी संग्रहकर्ता है. विलियमसन पिंक स्टार का नाम दो पौराणिक गुलाबी हीरों से लिया गया है. इनमें पहला 23.60 कैरेट का विलियमसन हीरा है जो 1947 में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को शादी में तोहफे के रूप में मिला था, जबकि दूसरा 59.60 कैरेट का पिंक स्टार हीरा है जो 2017 में नीलामी में रिकॉर्ड 7.12 करोड़ डॉलर में बिका था.

विलियमसन पिंक स्टार, नीलामी में आने वाला दूसरा सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है. यह और महारानी एलिजाबेथ का हीरा दोनों ही तंजानिया में विलियमसन खदान से आए थे. यह खदान गुलाबी हीरे के लिए प्रसिद्ध है, जो रंगीन हीरों में सबसे दुर्लभ और सबसे मूल्यवान हैं. ‘77 डायमंड्स’ के प्रबंध निदेशक टोबियास कोरमाइंड ने कहा, ‘‘यह एक आश्चर्यजनक परिणाम है….’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button