ईरान कारागार आग: मृतक संख्या बढ़कर आठ हुई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 17 Oct 2022 12:13 PM
ईरान कारागार आग: मृतक संख्या बढ़कर आठ हुई
ऑडियो सुनें

दुबई: तेहरान के एविन कारागार में आग लगने से जान गंवाने वाले कैदियों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजÞान’ ने मृतक संख्या में बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार रात हुई घटना में घायल हुए कुछ कैदियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जान गंवाने वाले सभी कैदियों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

तेहरान स्थित एविन जेल से शनिवार की शाम को आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता था। इस बीच देशभर में महसा अमीनी नामक 22 वर्षीय एक युवती की पुलिस की हिरासत में मौत के बाद पिछले पांच सप्ताह से विरोध प्रदर्शन जारी है। अमीनी को कथित रूप से सही तरीके से हिजाब नहीं पहनने के कारण नैतिकता के नाम पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पकड़ा था और हिरासत में ही उसकी मौत हो गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav