‘डॉक्टर जी’ ने पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कमाए 15 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Oct 2022 07:18 PM
‘डॉक्टर जी’ ने पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कमाए 15 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

मुंबई. कॉमेडी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ ने अपनी रिलीज के बाद पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को दी. फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार में हैं. फिल्म से अनुभूति कश्यप ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की है. उन्हें प्राइम वीडियो सीरीज ‘अफसोस’ के लिए जाना जाता है.

प्रोडक्शन हाउस ‘जंगली पिक्चर्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई के आंकड़े अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर साझा किए.
उसने ट्विटर पर कहा कि रिलीज के बाद पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 15.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ट्वीट के मुताबिक, ‘‘ ‘डॉक्टर जी’ को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया. इसी तरह पसंद करते रहें और फिल्म देखते रहें.’’ फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, शेफाली शाह और शीबा चड्ढा ने भी अभिनय किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu