‘लाइल, लाइल, क्रोकोडाइल’ के हिंदी संस्करण के लिए आवाज देंगे आदित्य नारायण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Oct 2022 06:12 PM
‘लाइल, लाइल, क्रोकोडाइल’ के हिंदी संस्करण के लिए आवाज देंगे आदित्य नारायण
ऑडियो सुनें

मुंबई. गायक आदित्य नारायण एनिमेटिड हास्य फिल्म ‘लाइल, लाइल, क्रोकोडाइल’ के हिंदी संस्करण में शीर्ष किरदार के लिए अपनी आवाज देंगे. फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. यह फिल्म बर्नार्ड वेबर के इसी नाम वाले बाल-उपन्यास पर आधारित है.

विल स्पेक और जोश गॉर्डन के निर्देशन में बनी मूल अंग्रेजी फिल्म में लाइल के शीर्ष किरदार के लिए पॉप कलाकार शॉन मेंडिज ने आवाज दी है. आदित्य नारायण ने एक बयान में कहा, ‘‘संगीत की भाषा को दुनियाभर में प्यार मिलता है. गाना जहां मेरी खासियत है, वहीं यहां यह काम बहुत चुनौतीपूर्ण भी रहा. किसी एनिमेटिड किरदार के लिए आवाज देना किसी फिल्म या संगीत एलबम के लिए गाने से बहुत अलग है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu