मेघालय की इरीन दखार बनीं मिस नॉर्थईस्ट 2022

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 04 Nov 2022 09:00 PM
मेघालय की इरीन दखार बनीं मिस नॉर्थईस्ट 2022
ऑडियो सुनें

कोहिमा. मेघालय की इरीन दखार को मिस नॉर्थईस्ट 2022 के खिताब से नवाजा गया है. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों के समक्ष मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा उठाकर दखार ने अंतिम राउंड में जीत हासिल की. बीस वर्षीय दखार मनोवैज्ञानिक बनना चाहती हैं.

अंतिम राउंड ने पूर्वोत्तर राज्यों से आईं सभी 14 युवतियों से सामाजिक मुद्दों पर सवाल किया गया था और पूछा गया था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे किस मुद्दे पर विश्व नेताओं से चर्चा करना चाहेंगी. इस सवाल के जवाब में दखार ने कहा कि वह युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करना पसंद करेंगी. उन्होंने निर्णायक मंडल से कहा, ‘‘अब वक्त आ गया है कि मानसिक बीमारी और बेचैनी जैसी समस्याओं पर (खुलकर) बात की जाए.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu