भारत में 5जी ढांचा खड़ा करने पर अरबों डॉलर का निवेश होगा: आईबीएम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 07 Nov 2022 06:20 PM
भारत में 5जी ढांचा खड़ा करने पर अरबों डॉलर का निवेश होगा: आईबीएम
ऑडियो सुनें

सिंगापुर. आईबीएम कंसल्टिंग का मानना है कि अगले कुछ वर्षों में दूरसंचार कंपनियों के व्यापक निवेश के दम पर भारत में दुनिया का सबसे बड़ा 5जी ढांचा खड़ा हो जाएगा. आईबीएम कंसल्टिंग में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए वित्तीय सेवाओं के प्रबंध साझेदार सैयद शाहिद हुसैन ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा कि भारत में 5जी नेटवर्क का ढांचा खड़ा करने में सरकार अग्रणी भूमिका निभा सकती है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नवीनतम दूरसंचार प्रौद्योगिकी के आने से भारतीय अर्थव्यवस्था का हर हिस्सा डिजिटल हो जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने का काम काफी बड़े स्तर पर होना है. इसमें दोनों ही पक्षों को अरबों डॉलर खर्च करने होंगे. नई प्रौद्योगिकी को अपनाने की प्रक्रिया में शामिल सभी हितधारक बड़ी राशि खर्च कर रहे हैं. इस पूरी प्रक्रिया में दो साल का समय लगेगा.’’ हुसैन ने कहा कि आईबीएम कंस्लटिंग भी इस प्रक्रिया में भारतीय दूरसंचार कंपनियों के साथ शामिल होने वाली है. 5जी नेटवर्क के जरिये कंपनियों को हाइब्रिड क्लाउड सेवाएं लाने में इसका भारती एयरटेल के साथ समझौता भी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu