ट्विटर के बाद अब मेटा में ‘हजारों’ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 07 Nov 2022 07:34 PM
ट्विटर के बाद अब मेटा में ‘हजारों’ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. ट्विटर में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद फेसबुक की मूल कंपनी मेटा भी बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना बना रही है. मीडिया की एक खबर में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह संभवत: पिछले एक साल में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी में सबसे बड़ी छंटनी होगी.

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के अनुसार मेटा से हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. मेटा के कुल कर्मचारियों की संख्या 87,000 है. कर्मचारियों को बुधवार से बाहर का रास्ता दिखाने की शुरुआत हो सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा है कि वे इस सप्ताह से किसी गैरजरूरी यात्रा पर नहीं जाएं. कंपनी के 18 साल के इतिहास में यह कर्मचारियों की सबसे बड़े स्तर पर छंटनी होगी.

मेटा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि कंपनी उच्च प्राथमिकता वाले वृद्धि क्षेत्रों में छोटी संख्या में निवेश पर ध्यान केंद्रित करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘2023 के अंत में हमारे संगठन का आकार आज के बराबर ही होगा या उससे कुछ छोटा होगा.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu