हिमाचल में, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डाला वोट.. अब तक 17. 98 प्रतिशत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 12 Nov 2022 01:38 PM
हिमाचल में, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डाला वोट.. अब तक 17. 98 प्रतिशत
ऑडियो सुनें

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे हैं। पहले घंटे की वोटिंग में 5.3 फीसद मतदान दर्ज किया गया, जिसके बाद वोटिंग में तेजी देखी गई है। अब 11 बजे तक 17.98 फीसद मदतान हो गया है।

बता दें कि हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर भी हैं।

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में ही चुनाव हो रहा है और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। राज्य में आज मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार हिमाचल प्रदेश में लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। तीनों पार्टियों ने प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वर्तमान में हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav