कोलंबियाई अभिनेत्री का कीमती मोबाइल शूटिंग के दौरान हुआ चोरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Nov 2022 06:16 PM
कोलंबियाई अभिनेत्री का कीमती मोबाइल शूटिंग के दौरान हुआ चोरी
ऑडियो सुनें

मथुरा. दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया निवासी अभिनेत्री का डेढ़ लाख रुपए कीमत का मोबाइल फोन शनिवार को वृन्दावन के यमुना तट पर फिल्म के गाने की शूटिंग करते समय बैग से चोरी हो गया. पुलिस ने फोन की तलाश शुरु कर दी है. कोतवाली थाना प्रभारी सूरज प्रकाश ने रविवार को बताया कि कोलंबियाई नागरिक उलियाना उर्फ अंबिका दासी शनिवार को केशीघाट पर गाने की शूटिंग कर रही थीं कि इसी बीच अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल फोन शूटिंग स्थल के सामान के निकट रखे बैग से चुरा लिया.

उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने शॉट समाप्त होने के बाद फोन करने के लिए बैग में से मोबाइल फोन निकालना चाहा तो उसमें फोन नहीं था. इसके बाद उसने कोतवाली पहुंच तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. प्रकाश ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं लोगों से पूछताछ कर मोबाइल फोन चुराने वाले का पता लगा रही है. मोबाइल के आईएमईआई नंबरों को र्सिवलांस पर लगवा दिया गया है. उल्लेखनीय है कि उलियाना वृन्दावन में रहकर कई दिनों से धारावाहिक और फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं. शनिवार को वह फिल्म से संबंधित एक गाने की शूटिंग कर रही थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu