राहुल गांधी ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Jan 2023 12:41 PM
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इससे पहले, पार्टी सांसद और पूर्व चीफ राहुल गांधी सुबह फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका, राहुल गांधी ने लाल रंग की पगड़ी पहनकर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने ने लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। राहुल गांधी के साथ राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट, विधायक राणा गुरजीत, साधू सिंह धर्मसोत, बरिंदरमीत पाहड़ा, कुलबीर सिंह जीरा भी शामिल हुए।

फतेहगढ़ साहिब में राहुल गांधी ने कहा – वह (भाजपा) एक जात को दूसरी जात से, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं और देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमने सोचा देश को मोहब्बत, एकता, भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की। जिसके बाद राहुल गांधी सरहिंद से पदयात्रा पर निकले है।

बता दें कि रोजा शरीफ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बिल्कुल साथ में पड़ता है। इसके बाद यात्रा शुरू होगी। मंडी गोविंदगढ़ के लाल बत्ती चौक पर राहुल की आगमन को लेकर रोड पर केसरी, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे लगाए गए। कांग्रेस का ट्वीट – एक नया सवेरा, एक नया प्रदेश, सैकड़ों मीलों के सफऱ के बाद आज पांच पवित्र नदियों से संचित किसानों और जवानों की भूमि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से शुरू होकर लुधियाना तक जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav