झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन कमांडो घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Jan 2023 09:27 PM
ऑडियो सुनें

चाईबासा. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन और कमांडो घायल हो गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि यह घटना टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के तुंबहका जंगल में दोपहर में हुई जब बुधवार को इसी तरह के एक विस्फोट के बाद नक्सल विरोधी अभियान जारी था.

बुधवार को हुए विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के छह कमांडो घायल हो गए थे. उन्होंने कहा कि तीन घायल कमांडो को रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया. उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है. पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में नक्सलियों के एकत्र होने की गोपनीय सूचना पर बुधवार को जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया गया था. पुलिस ने कहा कि जल्द ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने एक आईईडी विस्फोट किया था, जिसमें छह कमांडो घायल हो गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu