भोपाल: कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शुक्रवार को शोक जताते हुए उन्हें समाजवादी आंदोलन का पुरोधा बताया। यादव (75) का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सार्वजनिक जीवन में मेरे साथी रहे शरद यादव का निधन सामाजिक न्याय के युद्ध की अपूरणीय क्षति है।’’
उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।’’