अयोध्या: नीलगाय के हमले में निर्माणाधीन राम मंदिर स्थल के सुरक्षा चौकी का सुरक्षाकर्मी घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Jan 2023 12:50 PM
ऑडियो सुनें

अयोध्या: अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर स्थल पर नीलगाय के हमले में एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नीलगाय को पहले राम जन्मभूमि के 100 एकड़ से अधिक परिसर में देखा गया था।
अधिकारियों ने कहा कि प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की 32वीं बटालियन के कमांडो मोहम्मद हनीफ पर रविवार को नीलगाय ने हमला किया था।

राम जन्मभूमि पर तैनात सुरक्षार्किमयों ने बताया कि हनीफ नीलगाय से बचने के लिए कम से कम दस मिनट तक उससे लड़ता रहा। उन्होंने कहा कि उसे बुरी तरह घायल अवस्था में फैजाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि हनीफ का फैजाबाद जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

अधिकारियों के अनुसार, राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए तीन सौ से अधिक मजदूर 24 घंटे काम कर रहे हैं और 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी मंदिर में तैनात हैं। यहां हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन परिसर में दर्शन करने के लिए आते हैं। राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि नीलगाय श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं, सुरक्षार्किमयों, पुजारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक चुनौती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav