मांस की दुकान में हुए झगड़े में दो लोग घायल, ईंट-पत्थर फेंके…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 17 Jan 2023 12:43 PM
ऑडियो सुनें

अलीगढ़: अलीगढ़ में मांस की एक दुकान में हुए झगड़े में दो लोग घायल हो गये। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सासनी गेट थाना क्षेत्र के संवेदनशील सराय सुल्तानी इलाके में मांस की एक दुकान पर दो लोगों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई, जो बाद में दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प की वजह बनी।

पुलिस के मुताबिक जैसे ही यह खबर आसपास के इलाके में फैली, दोनों समुदायों के सदस्यों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया। जिले के अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मंगलवार तड़के पत्रकारों को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गयी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav