पतंग के मांझे से व्यक्ति की मौत के बाद दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 17 Jan 2023 12:49 PM
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र में पुलिस ने पतंग के मांझे से गला कटने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद ठाणे जिले में नायलॉन के ‘मांझे’ का भंडारण करने तथा बेचने के लिए एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को भिवंडी शहर में हुई जब व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। पतंग का मांझा उसकी गर्दन के चारों ओर लिपट गया जिससे उसका गला कट गया।

भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक दुकानदार पतंग का प्रतिबंधित नायलॉन मांझा बेच रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस के एक दल ने दुकान पर छापा मारा और वहां रखा पतंग का मांझा जब्त कर लिया।
अधिकारी ने दुकानदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav