‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने को लेकर भाजपा ने संजय राउत की खिंचाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 20 Jan 2023 08:53 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत पर व्यंग्य कसा है. भाजपा ने संजय राउत पर व्यंग्य कसते हुए शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता के साथ जितनी दूरी तय करेंगे उद्धव ठाकरे की पार्टी जीत से उतनी ही दूर होगी.

राहुल गांधी के साथ जम्मू-कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी की ओर से यात्रा में शामिल होने आया हूं. देश में माहौल तेजी से बदल रहा है और मैं राहुल को वास्तविक मुद्दों पर आवाज उठाने वाले नेता के रूप में देख रहा हूं.’’

संजय राउत ने कहा, ‘‘जिस तरह से लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं, यह दिल को छू लेने वाला है. वह एक नेता हैं और इसलिए वह सड़कों पर हैं. जनता फैसला करेगी (उनका नेता कौन होगा).’’ भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने कहा कि उन्हें निडर होकर राहुल गांधी के साथ चलना चाहिए. जितना संजय राउत राहुल गांधी के साथ चलेंगे, उद्धव जी की सेना के लिए जीत उतनी ही दूर होती जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu