कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान परस्ती का है : शिवराज सिंह चौहान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Jan 2023 06:50 PM
ऑडियो सुनें

भोपाल/पणजी. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने और केंद्र पर झूठ फैलाने का आरोप लगाने के एक दिन बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दावा किया कि ‘कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती’ का है.

चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने का ‘पाप’ कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में सोमवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था.

उन्होंने कहा था कि सरकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के र्किमयों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के उसके (सीआरपीएफ के) अनुरोध पर सहमत नहीं हुई और पुलवामा में वर्ष 2019 में एक आतंकी हमले में 40 सुरक्षार्किमयों को अपना बलिदान देना पड़ा.

सिंह की टिप्पणियों से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, लेकिन कांग्रेस ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ये उनके अपने निजी विचार हैं और पार्टी के रुख को प्रतिंिबबित नहीं करते हैं. चौहान ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है. कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं. कभी राम सेतु के सबूत मांगते हैं, तो कभी इस बात का सबूत मांगते हैं कि राम मंदिर और भगवान राम का अस्तित्व था या नहीं.’’ चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलते हुए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा.

भाजपा नेता ने कहा कि दिग्विजय सिंह फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं, लेकिन वे ऐसा करके सेना का मनोबल गिराने का पाप वो कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं और वह यही दिखा रहे हैं. दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर राहुल गांधी से जवाब मांगते हुए चौहान ने कहा, ‘‘मैं तो श्री राहुल गांधी से यह जवाब मांगता हूं कि ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा है. टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहा है. सेना का मनोबल गिराया जा रहा है और राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि ‘सेना कमजोर’ होगी. ये देशभक्ति नहीं है.’’ चौहान ने दावा किया कि जब दिग्विजय सिंह राज्य के मुख्यमंत्री थे तब मध्य प्रदेश प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आॅफ इंडिया (सिमी) का ‘गढ़’ था. उन्होंने कहा कि सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध तो कम से कम कांग्रेस ना करे.

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर दिग्विजय के बयान पर हैरानी नहीं, लादेन को ‘ओसामा जी’ कहा था: उत्पल पर्रिकर

गोवा के नेता उत्पल पर्रिकर ने भारत की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की विश्वसनीयता पर संदेह करने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मंगलवार को ंिनदा की और कहा कि ऐसे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार के बयान दिया जाना आश्चर्यजनक नहीं है, जिसने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को ‘‘ओसामा जी’’ कहा हो.

उत्पल पर्रिकर ने कहा, ‘‘दिग्विजय सिंह ने जो कहा है, वह कोई हैरानी की बात नहीं है. वह लगातार इस प्रकार की बातें करते रहे हैं. भले ही वह ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की बात हो या एक सबसे खूंखार आतंकवादी को ‘ओसामा जी’ कहकर संबोधित करना हो.’’ अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए हमलों का मुख्य षड्यंत्रकर्ता एवं अलकायदा का तत्कालीन प्रमुख ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में अमेरिकी बलों के हमले में मारा गया था. खबरों के अनुसार इसके बाद सिंह ने लादेन को ‘‘ओसामा जी’’ कहकर संबोधित किया था.

उत्पल पर्रिकर ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के ऊपरी स्तर पर वास्तव में ऐसे ही लोगों का जमावड़ा है और वे एक विशेष परिवार के प्रति निष्ठा को सभी चीजों से ऊपर रखते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके लिए दुर्भाग्य और देश के लिए सौभाग्य की बात है कि लोगों को इस बात का एहसास हो गया है और वे आम चुनावों में अपना कर्तव्य निभाते हुए उन्हें खारिज कर रहे हैं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu