युवक ने फ्लाईओवर से फेंके 10 रुपये के नोट, मची अफरातफरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Jan 2023 08:20 PM
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्यस्त के आर मार्केट इलाके में एक युवक ने मंगलवार को सुबह एक फ्लाईओवर से दस रुपये के नोट फेंके, जिससे वहां अफरातफरी मच गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है. वीडियो में नोट फेंकने वाला युवक काला कोट पहने नजर आ रहा है और उसके गले में एक दीवार घड़ी टंगी हुई है. इसमें देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर पर मौजूद लोग अपने आसपास बिखरे और उड़ते नोटों को देखते हुए उन्हें बंटोरने के लिए दौड़ पड़ते हैं. इससे फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया.

सूत्रों के मुताबिक, नोट फेंकने वाले युवक की उम्र 30 से 40 साल के बीच है और उसे हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि उसने कुल तीन हजार रुपये मूल्य के 10 रुपये के करेंसी नोट फेंके. सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अंदेशा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu