भुवनेश्वर. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की के घर से पदक और घरेलू कीमती सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को पांच चोरों को गिरफ्तार किया. चोरी 20 जनवरी की रात को राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के यूनिट-छह क्षेत्र में हुई जब तिर्की और उनके परिवार के सदस्य हॉकी विश्व कप मैच देखने के लिए राउरकेला में थे. चोरी गए सामान में 14 मेडल, सोने के गहने, एक कैमरा, दो मोबाइल फोन और एक एलईडी टीवी शामिल है. तिर्की ने राजधानी पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी.
प्रबोध तिर्की के मकान से पदक और कीमती सामान चोरी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 27 Jan 2023 07:28 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 किसानों का पैसा हजम करने वाले सपाइयों को उन्हीं का श्राप ले डूबा: योगी आदित्यनाथ
- 2 ‘इंडिया’ गठबंधन ‘चुनावी अनियमितताओं’ और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ याचिका दायर करेगा : राहुल गांधी
- 3 ट्रंप के ‘ऊर्जा संघर्षविराम’ के बावजूद ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर रूसी हमले जारी: कीव
- 4 बुजुर्ग महिला ने दिखाई गजब की हिम्मत, घर में घुसे तेंदुए को कमरे में किया कैद
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu