धनबाद के र्निसंग होम में आग, दो डॉक्टरों समेत पांच लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Jan 2023 01:58 PM
ऑडियो सुनें

धनबाद: झारखंड के धनबाद में शुक्रवार देर रात एक निजी र्निसंग होम में आग लगने से दो डॉक्टरों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में चिकित्सा प्रतिष्ठान के मालिक डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, मालिक का भतीजा सोहन खमारी और घरेलू सहायिका तारा देवी शामिल हैं।

अधिकारी के मुताबिक, रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में स्थित र्निसंग होम के स्टोर रूम में देर रात करीब दो बजे आग लग गई। धनबाद के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) प्रेम कुमार तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘स्टोर रूम में आग लगने के बाद दम घुटने से र्निसंग होम के मालिक और उनकी पत्नी सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।’’तिवारी के मुताबिक, चार मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है, जबकि पांचवें की पहचान होना अभी बाकी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav