कोरोना काल के दो साल के बाद अब चढ़ने लगे हैं घरों के दाम : समीक्षा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 31 Jan 2023 03:42 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: घरों के दाम कोरोना काल के दो साल के दौरान ‘मंदा’ रहने के बाद अब फिर चढ़ने शुरू हुए हैं। मांग बढ़ने से खाली पड़े घरों की संख्या भी कम हो रही है। मंगलवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में यह जानकारी दी गई। समीक्षा में कई निर्माण सामग्रियों पर आयात शुल्क कम किए जाने से आवासीय संपत्तियों के दाम कम होने की उम्मीद जताई गई है।

समीक्षा के अनुसार, इस वित्त वर्ष में आवास ऋण पर बढ़ती ब्याज दरों और संपत्ति की कीमतों में वृद्धि जैसी बाधाओं के बावजूद घरों की बिक्री बढ़ी है। इससे देश के संपत्ति बाजार में सुधार आया है। समीक्षा में कहा गया है कि आवास ऋण की मांग बढ़ने की वजह से ‘दबी मांग’ का निकलना है। समीक्षा में कहा गया कि वैश्विक आपूर्ति को प्रभावित करने वाले रूस-यूक्रेन युद्ध से निर्माण लागत बढ़ने के चलते घरों के दाम चढ़े थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav