सरकार का ‘अडाणी मुद्दे’ पर टिप्पणी से इनकार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Feb 2023 09:38 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने अमेरिकी कंपनी ंिहडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों पर कोई टिप्पणी करने से बुधवार को इनकार कर दिया. आरोप लगने के बाद अडाणी समूह को 90 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है.

आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने बजट के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘हम सरकार में हैं और किसी निजी कंपनी से संबंधित मुद्दों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं.’’ इससे पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने भी मंगलवार को इस संबंध में बयान देने से इनकार कर दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu