बीएसएफ ने पंजाब सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 Feb 2023 12:29 PM
ऑडियो सुनें

अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में मादक पदार्थ लेकर घुस रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को बृहस्पतिवार देर रात मार गिराया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब के अमृतसर सेक्टर में रियर कक्कर सीमा चौकी के पास देर रात करीब ढाई बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन शुक्रवार सुबह सीमा पर बाड़ और जीरो लाइन के बीच बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि ड्रोन से संदिग्ध हेरोइन का तीन किलोग्राम वजन का एक पैकेट मिला है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav