जल्द ही ट्रेन से सफर करने वाले यात्री व्हाट्सऐप के जरिये ‘आर्डर’ कर सकेंगे भोजन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Feb 2023 06:34 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ट्रेन से सफर करने वाले यात्री एक व्हाट्सऐप नंबर के जरिये जल्द ही भोजन का आर्डर कर सकेंगे. साथ ही, कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस प्रणाली ई-कैटंिरग और खाना बुक करने से जुड़े उनके सवालों के जवाब देगी. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) व्हाट्सऐप नंबर 8750001323 के जरिये कुछ मार्गों पर पहले से भोजन उपलब्ध करा रहा है.

रेलवे ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘ई-कैटंिरग सेवाओं के लिए व्हाट्सऐप संवाद चुंिनदा ट्रेनों के लिए होगा. यात्रियों की प्रतिक्रिया और सुझावों के आधार पर कंपनी इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू करेगी.’’ रेलवे ने कहा कि आईआरसीटीसी ने विशेष रूप से विकसित की गई एक वेबसाइट और अपने ई-कैटंिरग ऐप ‘फूड आॅन ट्रैक’ के जरिये ई-कैटंिरग सेवाएं शुरू की है.
व्हाट्सऐप के जरिये ई-कैटंिरग सेवाओं को दो चरणों में शुरू किया जा रहा है.

प्रथम चरण को लागू किया जा चुका है. इसके तहत, ई-टिकट बुक कर रहे लोगों को ई-कैटंिरग सेवाओं का विकल्प चुनने के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर से संदेश भेजा जा रहा है, जिसमें एक ‘वेब ंिलक’ उपलब्ध कराया जाता है. इसके बाद वे मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्तरां से भोजन बुक करते हैं. इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती और वे सीधे आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये ऐसा कर पाते हैं.

अगले चरण में, व्हाट्सऐप पर भोजन के बारे में जानकारी दी जाती है. इसके तहत, व्हाट्सऐप नंबर यात्री को दोतरफा संवाद के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस एक मंच उपलब्ध कराता है, जहां ई-कैटंिरग सेवाओं से जुड़े सारे सवालों का जवाब दिया जाता है. वर्तमान में, यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के ई-कैटंिरग सेवाओं के जरिये करीब 50,000 भोजन के पैकेट परोसे जा रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu