मप्र पुलिस ने ट्रक से गुजरात ले जाई जा रही 1.1 करोड़ रुपये की शराब जब्त की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 10 Feb 2023 03:06 PM
ऑडियो सुनें

शाजापुर: मध्य प्रदेश पुलिस ने शाजापुर जिले में ट्रक के जरिए हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की शराब जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल ने बताया कि शाजापुर जिले की बेरछा पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की एक खेप मध्य प्रदेश से शराबबंदी वाले राज्य बिहार भेजी जा रही है, जिसके बाद बृहस्पतिवार को एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

उन्होंने बताया कि ट्रक में आॅटो पार्ट्स के साथ 1.12 करोड़ रुपये मूल्य की भारत निर्मित विदेशी शराब के 558 कार्टन जब्त किए गए।
उन्होंने कहा कि पूछताछ में चालक ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लेकर गुजरात जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “हम उसके बयान की पुष्टि कर रहे हैं और नेटवर्क के तौर-तरीकों को जानने के लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav