रमेश बैस ने महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली, देखिए वीडियो…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 18 Feb 2023 02:34 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई: रमेश बैस ने शनिवार को महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बैस ने भगत सिंह कोश्यारी की जगह ली है।

बैस को यहां राजभवन में बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस. वी. गंगापुरवाला ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैस ने मराठी में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे मौजूद थे। सितंबर 2019 से महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले कोश्यारी ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav