ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास पर उपद्रवियों ने पथराव किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 20 Feb 2023 12:49 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। ओवैसी राजस्थान के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस को एक शिकायत सौंपी है।

ओवैसी ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ दिल्ली स्थित मेरे आवास पर फिर से हमला किया गया है। 2014 के बाद से यह चौथी घटना है। इससे पहले आज रात, मैं जयपुर से लौटा और मेरे घरेलू सहायक ने सूचित किया कि बदमाशों के एक समूह ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत पकड़ना चाहिए।’’

ओवैसी ने कहा, ‘‘यह ंिचताजनक है कि ऐसा तथाकथित ‘उच्च सुरक्षा’ वाले क्षेत्र में हुआ है। मैंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है और वे मेरे आवास पर पहुंच गए हैं।’’ पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) प्रणव तायल ने कहा कि एक शिकायत मिली है और उसके अनुसार जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav