न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 20 Feb 2023 01:28 PM
ऑडियो सुनें

रांची: न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय के 14वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने यहां राजभवन में मिश्रा को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके कैबिनेट सहयोगी, कई न्यायाधीश एवं सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद 19 दिसंबर, 2022 को न्यायमूर्ति रवि रंजन की सेवानिवृत्ति के बाद से खाली था।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने 17 फरवरी को न्यायमूर्ति मिश्रा की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। मिश्रा (61) इससे पहले उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav