एल. गणेशन ने नगालैंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Feb 2023 05:57 PM
ऑडियो सुनें

कोहिमा. एल. गणेशन ने सोमवार को नगालैंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली. गणेशन ने असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी का स्थान लिया है, जो सितंबर 2021 से इस वर्ष 14 फरवरी तक नगालैंड का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. गणेशन नगालैंड के 21वें राज्यपाल बने हैं. नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.

गणेशन अगस्त 2021 से मणिपुर के राज्यपाल थे. उन्होंने जुलाई से नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था. गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सोंगखुपचुंग सर्टो ने यहां राजभवन में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री वाई पैटन, विधानसभा अध्यक्ष शेंिरगेन लोंगकुमेर, कैबिनेट मंत्रियों, पुलिस महानिदेशक व राज्य के वरिष्ठ नौकरशाहों और अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें शपथ दिलाई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu