प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ में शामिल कर्मियों से किया संवाद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Feb 2023 07:28 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भूकंप प्रभावित तुर्किए में तैनात भारतीय मानव सहायता और आपदा राहत दलों के साथ बातचीत की और उनके काम की सराहना की. मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने तुर्किए और सीरिया में ‘‘ऑपरेशन दोस्त’’ में शामिल र्किमयों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया और राहत उपायों में उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश के बाद सात फरवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की कुल तीन टीम को भूकंप प्रभावित देश में भेजा गया था. ‘‘ऑपरेशन दोस्त’’ के तहत एनडीआरएफ की अंतिम टीम तुर्किए से स्वदेश लौट आई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अंिरदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘151 एनडीआरएफ र्किमयों और श्वान दस्तों की तीन टीम ने भूकंप प्रभावित तुर्किए की मदद की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम ने नूरदागी और अंताक्या के 35 स्थलों पर जीवित लोगों का पता लगाने सहित खोज, बचाव और राहत अभियान चलाया.’’ भारत ने तुर्किए और सीरिया के विभिन्न हिस्सों में छह फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप के बाद दोनों देशों को सहायता देने के लिए ‘‘ऑपरेशन दोस्त’’ शुरू किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu