ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े धनशोधन के मामले में देशभर में छापे मारे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 21 Feb 2023 01:21 PM
ऑडियो सुनें

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मंगलवार को कई स्थानों पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर और दिल्ली सहित लगभग 24 स्थानों पर छापा मारा।

धनशोधन का यह मामला सरकारी काम देने के बदले में कथित रूप से दलाली दिए जाने के संबंध में राज्य सतर्कता ब्यूरो की शिकायत से जुड़ा है। सूत्रों का कहना है कि इन आरोपों के संबंध में और सबूत एकत्र करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के एक अधिकारी और कुछ हवाला डीलर एवं दलालों के परिसर पर छापे मारे जा रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav