महाराष्ट्र: तीर कमान चुनाव चिन्ह और शिवसेना पर आधिपत्य मिलने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इस बैठक में अगवाई मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने की। इस बैठक में सावरकर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पेश किया गया इसके अलावा चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय विलासराव देशमुख के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक के दौरान पेश किए गए प्रस्ताव में भूमि पुत्रों को 80 फ़ीसदी रोजगार और सभी प्रोजेक्ट में स्थानीय युवाओं को 80% रोजगार तथा मराठी को अभिजात वर्ग की भाषा का दर्जा देने के साथ ही यूपीएससी एमपीएससी के मराठी छात्रों को सहयोग करने जैसी बातें शामिल रही है। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब उन्हे शिवसेना ही कहा जाए।