सांप्रदायिक दंगों के लिए तुष्टीकरण की विचारधारा जिम्मेदार : भाजपा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 17 Apr 2022 06:47 PM
सांप्रदायिक दंगों के लिए तुष्टीकरण की विचारधारा जिम्मेदार : भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.राष्ट्रीय राजधानी में जहांगीरपुरी में हुई ंिहसा के एक दिन बाद भाजपा ने रविवार को कहा कि पिछले 70 वर्षों से चली आ रही ‘‘तुष्टीकरण की विचारधारा’’ देश भर में हुए सांप्रदायिक दंगों के लिए जिम्मेदार है. भड़काऊ भाषणों और सांप्रदायिक ंिहसा की हालिया घटनाओं पर संयुक्त बयान को लेकर सोनिया गांधी सहित विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष की यह “चुंिनदा राजनीति” देश के लिए हानिकारक है. यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में हुईं झड़पों की जांच की जा रही है और सभी को नतीजे का इंतजार करना चाहिए.

उन्होंने कहा, “लेकिन साथ ही, हम यह कहना चाहेंगे कि सोनिया गांधी द्वारा कल अन्य विपक्षी नेताओं के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया गया. कुछ विपक्षी नेताओं की यह चुंिनदा राजनीति देश के लिए ठीक नहीं है, यह देश के लिए हानिकारक है.” पात्रा ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी ने इस पत्र में विचारधारा के बारे में बात की… आज सवाल उठता है कि कौन सी विचारधारा देश में इस तरह के दंगों को जन्म देती है. पिछले सत्तर साल से एक ही विचारधारा है और उसका नाम है तुष्टीकरण की विचारधारा.’ उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की यह नीति और राजनीति ‘‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’’ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news