गुजरात के अमरेली में 3.1 तीव्रता के भूकंप का झटका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Feb 2023 06:53 PM
ऑडियो सुनें

अमरेली. गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुक में बृहस्पतिवार को 3.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया . एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जिले के अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुक के मिटियाला गांव में 6.2 किलोमीटर की गहराई में यह भूकंप आया. आईएसआर ने कहा है कि इससे पहले 19 फरवरी को सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले के खंभा इलाके में 2.2 तीव्रता का भूकंप आया था .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu