जम्मू. जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख यासीन मलिक शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुआ और एक प्रत्यक्षदर्शी ने 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण में उसकी पहचान की।
अभियोजन पक्ष ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शी ने पुष्टि की कि वह रुबैया सईद के अपहरण के समय उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर गया था और उसने उस जगह और उससे जुड़े लोगों की पहचान की। अभियोजन पक्ष ने इसे एक बड़ी सफलता करार दिया।