नयी दिल्ली. दिल्ली नगर निगम में आज फिर स्थायी समिति के लिए चुनाव होगा। हंगामे के पूरे आसार हैं। बुधवार की रात से शुरू हुआ मतदान का सिलसिला अगले दिन सवेरे तक पूरा नहीं हो सका था। रात भर हंगामा और हाथापाई के बाद कल सवेरे सदन को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
आप और भाजपा पार्षदों के बीच आज फिर सदन में मारपीट हुई। मेयर ने जैसे ही रिजल्ट एनाउंस करना शुरू किया भाजपा के पार्षद उनकी तरफ तेजी से बढ़े। मेयर का पुलिस ने सुरक्षित निकाला। दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच जबरदस्त लात घूंसे चल गए।
मेयर ने दिया री-काउंटिंग का आदेश
स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव होने के बाद वोटों की गिनती को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक वोट इनवैलिड पाया गया। मेयर ने री-काउंटिंग का आदेश दिया।
पूर्व मेयर कमलजीत शेहरावत ने मेयर शैली ओबरॉय पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व मेयर और मौजूदा भाजपा पार्षद कमलजीत शेहरावत का आरोप, मेयर शैली ओबरॉय दिल्ली चुनाव आयोग के कर्मचारियों और निगम सचिव कार्यालय के अधिकारियों की बात नहीं मान रहीं, जिन्होंने वोट काउंट किया है, मेयर अपनी चला रहीं, जबकि वोटों को लेकर उनको इस तरह फैसला सुनाने का कोई हक नहीं है।
एक वोट इनवैलिड पाया गया
अभी तक एक वोट इनवैलिड पाया गया है। इनवैलिड वोट को लेकर विवाद शुरू हुआ। भाजपा ने इनवैलिड वोट को काउंट करने की मांग की। मेयर ने कहा ऐसा नहीं किया जा सकता।