नयी दिल्ली. सभी संस्थाओं पर सरकार के कब्जा कर लेने संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि यह इन संस्थाओं की स्वायत्ता और संस्थागत सम्मान पर हमला है।
भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नवा रायपुर में अपनी पार्टी के महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का भाषण हताशापूर्ण है तथा उसमें इस अहसास का अभाव है कि विपक्षी दल की अपील इतनी सीमित क्यों है।