बुखार के चलते सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 03 Mar 2023 07:34 PM
बुखार के चलते सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को बुखार के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है.

अस्पताल का कहना है कि सोनिया गांधी को बुखार के चलते दो मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया. बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है. उनकी हालत स्थिर है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu