महाराष्ट्र के पुणे जिले में सड़क हादसे में 32 लोग घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 10 Mar 2023 01:08 PM
महाराष्ट्र के पुणे जिले में सड़क हादसे में 32 लोग घायल…
ऑडियो सुनें

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की चपेट में आने से कुल 32 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने जा रहे थे। घायलों में से एक की हालत गंभीर है और दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग मल्हारगढ़ से मावल तहसील के शिलताने गांव में ‘शिव ज्योति’ (एक मशाल) लेकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के समय कुछ लोग टेम्पो में थे, जबकि अन्य मोटरसाइकिल पर सवार थे।

ंिहजावाडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विवेक मुगलीकर ने बताया, ‘‘ इस समूह के ंिपपरी ंिचचवाड में रावेत के पास पहुंचते ही सुबह करीब साढ़े चार बजे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे 32 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है और दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज करीबी अस्पतालों में चल रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav