एके राइफल और गोलियां लेकर भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Mar 2023 08:28 PM
एके राइफल और गोलियां लेकर भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/गुरदासपुर. पाकिस्तान से एके राइफल और तीन दर्जन से ज्यादा गोलियां लेकर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मार गिराया. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के मेल्टा गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे ‘हेक्साकॉप्टर’ दिखा.

प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने गोलीबारी कर उसे मार गिराया. उन्होंने बताया कि तड़के पूरे इलाके की घेराबंदी की गई जिसमें पुलिस ने भी मदद की. प्रवक्ता के मुताबिक, नबी नगर गांव के पास एक खेत से एक ड्रोन, एक एके राइफल, दो मैगजÞीन और 40 गोलियां बरामद हुईं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu